दुल्हीपुर क्षेत्र के पुरैनी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दवा वितरण काआयोजन किया गया।डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में सनराइज पब्लिक स्कूल पुरैनी के प्रांगण में नि:शुल्क दवा वितरण व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल जी के द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें 55 मरीजों का उपचार एवं उनको उचित सलाह दिया गया। चिकित्सकों की टीम में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज वह पंडित कमलापति त्रिपाठी हॉस्पिटल से डॉ0 चंदन वर्मा, डॉ0 अभिनव कुमार कुशवाहा, डॉ0 विष्णु प्रिया उपस्थित रहे साथ में ए एन एम पूनम सिंह, ममता सिंह ,आकांक्षा मौर्य सी एच ओ रेनू सिंह आशा सिंधु देवी, सूर्यवती देवी, साधना देवी आशा संगिनी सीतारा देवी आदि लोग उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *