नाग पंचमी पर मुगलसराय में कुश्ती प्रतियोगिता

चंदौली ब्यूरो :: दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में नाग पंचमी के अवसर पर डांडिया खड़े पर पूर्वांचल की प्रसिद्ध कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में युवा भारतीय मंच के राष्ट्रीय संरक्षक सुनील यादव देवता ने एक लाख रुपए की प्रतियोगिता का ऐलान किया।कुश्ती प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभागियों ने इनामी धनराशि के लिए अपना पूरा दम खम दिखाया। दोनों पहलवानों ने संपूर्ण जोर आजमाइश के बाद समय समाप्त होने पर प्रतियोगिता बराबरी पर समाप्त की। इसके बाद सुनील यादव देवता ने दोनों प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपए कैश इनाम के रूप में प्रदान किए।युवा भारतीय मंच द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर वर्ष विशेष पुरस्कार और नकद राशि दी जाती है। सुनील यादव देवता के आगमन से खिलाड़ियों में उत्साह और उमंग का संचार होता है।कार्यक्रम में युवा भारतीय मंच के अध्यक्ष प्रताप चौबे, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ मिराज, प्रदेश मंच सचिव राजकुमार यादव, संजय यादव उर्फ राजा भैया, नारायण यादव, अजय यादव, विकास पटेल, रंजन यादव, दिलीप यादव, केसर यादव, संदीप यादव और विजय यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *