चंदौली ब्यूरो :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के महाबलपुर डिबरीपुर में जल जमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है।स्थानीय निवासी गौतम भारती ने बताया कि रास्ते में ब्लॉकेज और नाले के जाम होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। जल जमाव की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अर्चना सोनकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 5 वर्षों में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। प्रदर्शन में जितेन्द्र कुमार, कुन्दन गौतम, भारत कुमार, मंटू कुमार, राजनाथ सोनकर समेत कई ग्रामीण शामिल थे।स्थानीय महिलाओं में उमरावती देवी, सोनी देवी, शीला देवी, किसनावती देवी, रेखा, क्रांति देवी और सुदामा देवी ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि नाली का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।