चंदौली ब्यूरो :: मुगलसराय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य गोपाल राय ने एक निजी होटल में नई नियुक्तियां कीं। इस दौरान उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।श्याम किशोर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय नियुक्तिपत्र देते हुए

कुल 9 जिला और 2 नगर पदाधिकारियों ने शपथ ली। आशुतोष मिश्रा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। राहुल कुमार सिंह को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष और प्रभाकर कुमार को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।महिला मोर्चा में रेनू सिंह जिला अध्यक्ष, कुमारी सोनी जिला महामंत्री और रीना जायसवाल नगर अध्यक्ष बनीं। सनी मिश्रा को जिला संयोजक, उमेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष, रंजन कुमार सिंह को जिला सचिव और हर्षित कुमार को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हिमांशु धवल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), मनीष राय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), बॉबी गुप्ता, पंकज सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), कृष्णा पांडे (राष्ट्रीय मंत्री) और संजय राय (संगठन मंत्री) कार्यक्रम में शामिल हुए। गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल और काशी प्रांत के मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी भी उपस्थित रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने धर्मांतरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हर साल 25 लाख हिंदुओं का धर्मांतरण हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जनसंख्या नियंत्रण कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लाने की मांग की। उन्होंने पश्चिम बंगाल और केरल में धर्मांतरण की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *