जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल-आडवाणी और जनसंघ के पुरोधाओं को किया नमन
चंदौली ब्यूरो :: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय चंदौली में जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में हुई थी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब पार्टी के संसद में मात्र दो सदस्य थे और विपक्ष उपहास करता था, लेकिन आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने केंद्र में तीन बार सरकार बनाई है और देश के करीब 23 राज्यों में भाजपा की सरकारें सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक आचार्य कैलाश खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राणा सिंह, भाजपा महामंत्री सुजीत जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता, डॉ. शंभूनाथ, सुरेश गुप्ता, हरबंस जायसवाल, अरुण जायसवाल (ब्लॉक प्रमुख चहनिया), युवा नेता अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने की, जबकि समापन वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी ने किया।

