चंदौली: हरिशंकरपुर में VDA की कार्यवाही के दौरान विवाद, मामला अभी लंबित

चंदौली ब्यूरो :: चंदौली जनपद के नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा हरिशंकरपुर में Varanasi Development Authority (वीडीए) द्वारा की जा रही भूमि से संबंधित कार्यवाही के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, VDA की टीम द्वारा बाउंड्री से जुड़ी कार्रवाई की जा रही थी ।मौजूदा लोगों के अनुसार पता चला कि यह कालोनी अप्रूव्ड नहीं है इसलिए कार्यवाही किया गया है ऐसा VDA अधिकारियों का कहना था , किन्तु कुछ स्थानीय किसानों ने आपत्ति जताई कि हमारी किसानी के जमीन की भी बाउंड्री गिराई गई है जबरदस्ती ,जिसके चलते मौके पर कहासुनी हो गई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की सलाह दी।

वहीं, कुछ किसानों का कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई की पूर्व सूचना या नोटिस मिलने की जानकारी नहीं थी और आज भी बिना किसी सूचना के ही यह लोग आकर के हम लोगों के किसी जमीन जिससे हम लोग फसल उगाते हैं उसके बाउंड्री को भी गिरा दिया। उन्होंने इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए उचित प्रक्रिया अपनाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

किसानों ने यह भी कहा कि उनकी भूमि से संबंधित जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए एवं उसका समाधान किया जाए।फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी अंतिम सहमति की पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्षों के बीच आगे की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

उक्त अवसर पर कन्हैया लाल गुप्ता लाल, बहादुर प्रधान, जोगेंद्र मौर्य,चरण सिंह मौर्य, गीता गुप्ता इत्यादि किसान मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *