🟡 सांसद साधना सिंह रहीं मुख्य अतिथि, विधायक सुशील सिंह व रमेश जायसवाल की मौजूदगी में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

चंदौली ब्यूरो :: मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत राजकीय आईटीआई रेवसा में मेगा इवेंट सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद साधना सिंह उपस्थित रहीं।वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह तथा मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हर जिले में महिला थानों की स्थापना से महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।साथ ही सामूहिक कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और पुलिस बल में आरक्षण के जरिए महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है।

कानून व्यवस्था में सुधार का दावा

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे महिलाओं के उत्पीड़न और अपराधों में कमी आई है।

महिला आरक्षण पर सांसद साधना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जल्द ही लोकसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण बिल लाने जा रही है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

महिलाओं और छात्राओं को मिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ।

इस आयोजन में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला कल्याण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एसपी, सीएमओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *