📍 मुगलसराय/चंदौली :: मुगलसराय क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Ramesh Jaiswal ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गढ़ई नदी पर तीन महत्वपूर्ण पुलों का शिलान्यास किया। आजादी के बाद पहली बार इस नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और जनजीवन में बड़ा बदलाव आएगा।
इन स्थानों पर बनेगा पुल
📌 ग्राम सभा पचोखर (राजस्व गांव तकिया) – लागत ₹1.82 करोड
📌 ग्राम सभा महदेउर (राजस्व गांव गोपालपुर) – लागत ₹1.57 करोड़
📌 ग्राम सभा पड़या – लागत ₹4.44 करोड़इन तीनों पुलों के निर्माण से दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।

विधायक का संबोधन – जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक Ramesh Jaiswal ने कहा कि ग्राम सभा पड़या में बन रहा पुल क्षेत्र की जनता के लिए “संजीवनी बूटी” साबित होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय गांव पूरी तरह जलमग्न हो जाता था और लोगों को मोटरसाइकिल तक ट्राली से ले जानी पड़ती थी।विधायक ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने जनता से वादा किया था कि जब तक पुल नहीं बनेगा, वे क्षेत्र में नहीं आएंगे — और आज उसी वादे को पूरा करते हुए शिलान्यास किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन महीने के भीतर पुल का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विकास से जुड़े बड़े फायदे
✅ तकिया पुल से लगभग 10 ग्राम सभाओं को लाभ
✅ गोपालपुर पुल से करीब 12 ग्राम सभाओं को फायदा
✅ बाढ़ के समय आवागमन में राहत
✅ ग्रामीणों के जीवन में सुविधा और तेजी
शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप सेसूरज सिंह, बब्बू सिंह, कल्लू सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, महेंद्र माही, अशोक बिंद, महेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश बिंद, सुनीता बिहार तथा विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
गढ़ई नदी पर पुल निर्माण का यह कार्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न सिर्फ गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि विकास की रफ्तार भी तेज होगी।