Oplus_131072

🔴 घंटों की मशक्कत के बाद युवक ने लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम की सतर्कता से सुरक्षित बाहर निकाला गया; मानसिक तनाव या नशे की आशंका

📍 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर

चंदौली/मुगलसराय :: राजघाट स्थित मालवीय पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुल के ऊपरी ढांचे पर चढ़ गया। खतरनाक स्थिति को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।घटना आदमपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की, जबकि पुल के नीचे गंगा में नाव के साथ रेस्क्यू टीम पहले से तैयार रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का व्यवहार असामान्य था और वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इसी बीच अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि पहले से मुस्तैद रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार पांडेय और NDRF की सतर्कता से युवक की जान बचाई जा सकी। रेस्क्यू के बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव या नशे की आशंका जताई जा रही है, वहीं युवक की शिनाख्त की प्रक्रिया भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *