UPI फ्रॉड का शिकार हुए युवक को 2 महीने बाद मिली राहत, साइबर सेल टीम की सक्रियता से वापस हुई रकम
📍 चंदौली ब्यूरो : जनपद चंदौली की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर क्राइम थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई ₹25,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार (पुत्र हरीष कुमार), निवासी वार्ड नंबर 15, जय प्रकाश नगर, चंदौली के साथ दिनांक 09 फरवरी 2026 को UPI के माध्यम से ₹25,000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम थाना चंदौली की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रभारी साइबर सेल मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी माध्यमों से जांच कर पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
राशि वापस मिलने पर पीड़ित पवन कुमार ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक तथा साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
पीड़ित का विवरण:
- नाम: पवन कुमार
- पिता का नाम: हरीष कुमार
- पता: वार्ड नं. 15, जय प्रकाश नगर, जनपद चंदौली
बरामदगी का विवरण:
- वापस कराई गई धनराशि: ₹25,000/-
साइबर सुरक्षा सलाह:
साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं