📍 चन्दौली/थाना बबुरी :: जनपद चन्दौली के बबुरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने ननदोई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

हत्या को बनाया आत्महत्या का रूप

पहले इस मामले को आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ।

पत्नी और उसके ननदोई ने मिलकर गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के अपने ननदोई के साथ अवैध संबंध थे।

घटना की रात दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, जिसके बाद विवाद हुआ और हत्या को अंजाम दिया गया।

पहले से रची गई थी साजिश

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही एक अन्य व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की योजना बनाई थी, ताकि आर्थिक लाभ लिया जा सके।

पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बबुरी पुलिस टीम ने सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों—राम दुलारी और राम जनम—को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात से लोग हैरान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *