1. SP आकाश पटेल ने चौकीदारों को वितरित की साइकिल, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल
  2. ग्रामीण सुरक्षा को मिलेगी रफ्तार: चंदौली में चौकीदारों का सशक्तिकरण अभियान शुरू

चंदौली ब्यूरो :: चंदौली में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों से आए चौकीदारों को साइकिल वितरित की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस तंत्र की सबसे अहम कड़ी होते हैं। वे न केवल स्थानीय सूचनाओं के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी सक्रिय योगदान देते हैं।

उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से चौकीदारों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक तेजी और सक्रियता के साथ भ्रमण कर सकेंगे। इससे सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

📢 विज्ञापन

👉 गौरिशंकर आयुर्वेदिक औषधि भंडार

(पश्चिमी बाजार, लॉट नं. 1, गल्लामंडी चौराहा, मुगलसराय)

📞 संपर्क करें: 7704040008

💼 Advertising ke liye sampark kare: 7704040008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *