चंदौली, 05 अप्रैल 2026: जनपद चंदौली के थाना बलुआ पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम (ACE-HT) वाहन से वध हेतु बिहार ले जाई जा रही एक गाय को बरामद किया।

यह गिरफ्तारी टेढ़ी पुलिया, ग्राम सराय (थाना बलुआ क्षेत्र) के पास की गई।

  • नंदू सिंह, पुत्र छोटू सिंह
  • निवासी: मुस्तफाबाद बेनीपुर, थाना करीमुदीनपुर, जनपद गाजीपुर

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गाय को बिहार ले जाकर वहां लगने वाले मेलों में बेचता था। इसके बाद इन पशुओं को बड़ी गाड़ियों में लादकर पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता था, जहां वध किया जाता है।

तस्कर पुलिस से बचने के लिए एक-एक गाय अलग-अलग वाहनों में ले जाते थे, जिससे उन पर संदेह कम हो।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0- 77/2026 के तहत धारा 3/5A/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

  • ACE-HT पिकअप वाहन (UP65JT3287) – एमवी एक्ट के तहत सीज
  • 01 जीवित गोवंश (गाय)
  • 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (रियलमी)

इस कार्रवाई में थाना बलुआ की पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने अहम भूमिका निभाई, जिनकी सतर्कता से यह सफलता मिली।

बलुआ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौतस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *