रिपोर्ट: सुरेश गुप्ता चंदौली
चकिया/चंदौली :: चकिया (चंदौली ) साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्षेत्र के साहू समाज के लोगों की भारी भीड़ उपस्थित थी क्षेत्र की महिलाओ एवं बच्चों मे भारी ख़ुशी एवं उल्लास का माहौल देखने को मिली l कार्यक्रम का संचालन किशन गुप्ता ने बड़े ही प्रभावी ढंग से संचालित किया किया l

अध्यक्षता पूर्व जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अरुण गुप्ता जी ने अपने संबोधन में शिक्षा पर जोर देते देते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा ऐसे ही व्यक्ति समाज और देश का नाम रोशन करेगा l

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जमानिया जयप्रकाश गुप्ता जी ने शिक्षा पर जोर देते हैं कहा की आधी रोटी कम खाएंगे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे शिक्षा से अपनी समाज की किसी व्यक्ति को वंचित नहीं रहने देना है इस अवसर पर एलिट हॉस्पिटल क डॉक्टर दिलीप गुप्ता जी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विकास का आधार शिक्षा ही है शिक्षित व्यक्ति हर तरह से समाज का विकास कर सकता है कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत से आरंभ हुआ l साहू समाज द्वारा जिले के पांच प्रतिष्ठित महिलाओ को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीमा गुप्ता प्रधान सिकंदरपुर, नीलम ओहरी ग्राम प्रधान नवगढ़ ज्योति गुप्ता सभासद चकिया नामित सभासद सुशील गुप्ता चकिया एवं डॉ बबीता गुप्ता को मां कर्मा बाई अचीवमेंट सामान से नवाजा गया वाराणसी खंड स्नातक के भावी प्रत्यासी श्री देव कुमार, राजू ने राजनितिक बिन्दुओ आर चर्चा करते हुए समाज को राजनीत मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने क आह्वान किया।

इस अवसर पर चकिया की लोकप्रिय विधायक आचार्य कैलाश खरवार जी ने सभा को संबोधित करते हुए समाज में साहू समाज के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की समाज को हर तरह से मदद क अस्वासन दिया l
इस अवसर पर समाज मे अपना योगदान देने वाले सभी सम्मानित लोगों को मोमेंटो और अंगबस्तरम से सम्मानित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *