रिपोर्ट :- सुरेश गुप्ता चंदौली

चंदौली ब्यूरो :: चंदौली सदर, 3 अप्रैल (शाम 6 बजे):मिश्रपुरा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो वाराणसी की ओर से आ रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे बाइक सवार अजय यादव (निवासी उत्तरावत, चकिया) अपने साले के साथ चंदौली की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी, जबकि अजय यादव स्कॉर्पियो में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटते रहे। हादसे में उनके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया और हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के समय वहां से गुजर रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता संतोष कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने खेत में छिपे ड्राइवर को पकड़कर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *