वाराणसी/चंदौली :: Seth M.R. Jaipuria Schools के बनारस स्थित पड़ाव एवं बाबतपुर दोनों कैंपस में विद्यालय के चेयरमैन Deepak Kumar Bajaj के पूज्य पिता स्वर्गीय Mahavir Prasad Bajaj की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत आत्मा को स्मरण करना, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा उनके जीवन मूल्यों—प्रेम, सद्भाव और सेवा—के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय महावीर प्रसाद बजाज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।अपने संबोधन में चेयरमैन Deepak Kumar Bajaj ने अपने पिता की स्मृतियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए समय का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है और समय ही सबसे शक्तिशाली साधन है।

वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक Manoj Kumar Bajaj ने अपने पिता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, संस्कारों और समाज सेवा की भावना को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

श्रद्धांजलि सभा बाबतपुर एवं पड़ाव दोनों ही कैंपस में एक साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशकगण आयुष्मान बजाज, गौरांग बजाज, गवेंद्र बजाज एवं उद्धव बजाज सहित निदेशिकाएँ उमा बजाज, संगीता बजाज, अनुराधा बजाज, राधिका बजाज एवं पूजा बजाज उपस्थित रहीं।

बाबतपुर शाखा की प्रधानाचार्या सुधा सिंह एवं पड़ाव शाखा के प्रधानाचार्य बिनोद दास सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विधि श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *