नाबदान का पानी बह रहा सड़क पर गंदगी चहनियां। कस्बा स्थित बलुवा मार्ग पर सब्जी मंडी के पास नाबदान का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बहने से कीचड़ व गंदगी फैल जाने से लोगों का आवागमन से घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कतीपय दबंगों द्वारा नाबदान का पानी महिनों से सड़क पर बाहाया जा रहा है। जिससे पूरा गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। नाबदान के उठ रहे दुर्गंध से लोगों का नरकिय जीवन जीने को विवस हो गये हैं। हालात यह है कि समय रहते गंदा पानी का निस्तारण नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों का इनकार नहीं किया जा सकता। इस संदर्भ में कई बार प्रधान व संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया परंतु नतीजा शून्य निकला।