चंदौली ब्यूरो ::पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जायसवाल भवन परमार कटरा में आयोजित कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर नितिन गुप्ता ने कहा कि वे दुर्गा पूजा समिति और माता रानी के कार्यों के लिए तन, मन और धन से पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कमेटी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।समिति में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। मनीष जायसवाल को पूजा मंत्री, गोल्डी जायसवाल को उपाध्यक्ष और ओम जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वासु गुप्ता और कृष गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया है।अन्य पदाधिकारियों में हर्ष जायसवाल, राहुल जायसवाल, रोहित जायसवाल, आशु जायसवाल, पीयूष गुप्ता, देव जायसवाल, सानू गुप्ता और ऋतिक जायसवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *