चंदौली ब्यूरो :: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने गृह मंत्री को पत्र लिखकर राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा देने की मांग की है।अजय राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में मीडिया से बात की। उन्होंने गांधी परिवार पर हुए पिछले हमलों का जिक्र किया। राय ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं को देखते हुए राहुल की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता का भी जिक्र किया। बिहार में 1 तारीख को गांधी मैदान में एसआईआर रैली होगी।

इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। राय के मुताबिक देश भर से लोग इस रैली में आएंगे।दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बारे में राय ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि किसी को भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का फोकस जनता को काम, रोजगार और महंगाई से राहत देने पर है।