चंदौली / चहनियां :: आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बलुआ थाना परिसर में रविवार की देर शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से होली का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध छोटा हो या बड़ा, हर हाल में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को जेल भी भेजा जा सकता है।

बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, चौकी प्रभारी मारूफपुर अमित सिंह, कैलावर चौकी प्रभारी राजेश सिंह, मोहरगंज चौकी प्रभारी सुभाष गौतम, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रदीप यादव, ग्राम प्रधान नारद यादव, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्रधान शमशेर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।

— Bharat Times Today News – चहनियां / चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed