पुलिस बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश, हाईवे पर टकराकर पकड़े गए आरोपी
चंदौली ब्यूरो :: सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 गोवंशों को बरामद कर 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर चेकिंग के दौरान की गई।
🔷 कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर सैयदराजा थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चन्दौली की ओर से तीन पिकअप वाहन गोवंश लादकर आ रहे हैं।
पुलिस टीम ने हाईवे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय तेज गति से पुलिस को कुचलने की नीयत से भागने लगे। कुछ दूरी पर बैरियर और डिवाइडर से टकराकर तीनों वाहन अनियंत्रित हो गए और आपस में भिड़ गए।
पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को मौके से दबोच लिया।
बरामद गोवंश का विवरण
तीनों पिकअप वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 37 गोवंश (जिसमें 1 मृत) बरामद किए गए।
- पहले वाहन से 10 गोवंश
- दूसरे वाहन से 16 गोवंश
- तीसरे वाहन से 11 गोवंश
साथ ही तीन चापड़ (लोहे के धारदार हथियार) और 6 मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी
- इस्तयाक (थाना करमा, सोनभद्र)
- महमूद (थाना करमा, सोनभद्र)
- नीरज (थाना करमा, सोनभद्र)
- अंकित (थाना करमा, सोनभद्र)
- अर्जुन (थाना करमा, सोनभद्र)
- मुगले आजम (थाना करमा, सोनभद्र)
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश को वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दुर्घटना के कारण पकड़े गए।
दर्ज धाराएं
इस मामले में थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0-68/2026 के तहत
- उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8
- पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
- बीएनएस की धारा 109/325/3(5)
- आर्म्स एक्ट 4/25
के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल अभियान में सैयदराजा थाना प्रभारी व उनकी टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
चन्दौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौतस्करी जैसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।