चन्दौली ब्यूरो :: 03 मार्च 2026 :; जनपद चन्दौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में होली पर्व से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अलीनगर एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में NH-19 स्थित सिंहिताली पुल के पास एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 9199.8 लीटर) बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
📌 ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस टीम द्वारा 02 मार्च 2026 को गौधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब से अवैध शराब लेकर एक ट्रक बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर NH-19 पर घेराबंदी की गई।
चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या RJ14GL7458 को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने ट्रक को पुलिस टीम की ओर तेजी से मोड़ दिया। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार चालक की पहचान मल्लाराम (32 वर्ष) पुत्र वागाराम, निवासी ग्राम रानीगांव कल्ला, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई।
🍾 बरामद शराब का विवरण
ट्रक में आलू की 30 बोरियों एवं चावल की भूसी की 50 बोरियों के नीचे शराब छिपाई गई थी। सभी पेटियों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था।
- IMPERIAL BLUE (375 ML) – 31 पेटी (279 लीटर)
- ROYAL CHALLENGE (750 ML) – 315 पेटी (2835 लीटर)
- ROYAL CHALLENGE (180 ML) – 145 पेटी (1252.8 लीटर)
- ALL SEASONS (750 ML) – 239 पेटी (2151 लीटर)
- MCDOWELL (750 ML) – 298 पेटी (2682 लीटर)
➡ कुल बरामदगी: 1028 पेटी | 9199.8 लीटर शराब
इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से ₹1200 नकद एवं 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
⚖️ दर्ज मुकदमा
थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 139/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
🗣 पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां ऊंचे दाम पर शराब बेची जाती है। होली पर्व के चलते अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह खेप बिहार पहुंचाई जा रही थी
📢 विज्ञापन
👉 गौरीशंकर आयुर्वेदिक औषधि भंडार
वेस्टर्न बाजार, लॉट नं. 1, गल्लामंडी चौराहा, MGS (मुगलसराय)
📞 7704040008
Advertising ke liye sampark kare – 7704040008