चन्दौली ब्यूरो :: Chandauli Police ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 75 गुमशुदा/खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई Aditya Langhe (पुलिस अधीक्षक, चन्दौली) के निर्देशन में की गई। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल की सहायता से स्वाट/सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। टीम ने अथक प्रयास कर विभिन्न स्थानों से कुल 75 मोबाइल सेट बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस लाइन में वितरण समारोह
03.03.206 को शिविर पुलिस लाइन, चन्दौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी क्राइम की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए।
मोबाइल पाकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
नवम्बर 2023 से अब तक 452 मोबाइल बरामद
चन्दौली पुलिस द्वारा नवम्बर 2023 से अब तक कुल 452 मोबाइल सेट (अनुमानित कीमत लगभग 80.75 लाख रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
पूर्व में की गई प्रमुख बरामदगी:
- 10.11.2023 – 125 मोबाइल (कीमत लगभग 18.75 लाख रुपये)
- 11.03.2024 – 101 मोबाइल (कीमत लगभग 16 लाख रुपये)
- 25.05.2025 – 151 मोबाइल (कीमत लगभग 30 लाख रुपये)
थानावार बरामदगी विवरण (03 मार्च 2026)
- सर्विलांस सेल – 42
- थाना बबुरी – 14
- थाना धानापुर – 04
- थाना धीना – 04
- थाना सैयदराजा – 04
- थाना बलुआ – 03
- थाना सकलडीहा – 02
- थाना चन्दौली – 01
- थाना अलीनगर – 01
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गुम मोबाइल मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।