चंदौली ब्यूरो :: पीडीडीयू नगर (चंदौली) भीषण गर्मी के बीच गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से रविवार को मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सराहनीय पहल की। इस दौरान गैस एजेंसियों पर मौजूद लोगों को ठंडा पानी और गुड़ वितरित किया गया।इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल, नोटबंदी और ऑक्सीजन संकट जैसे कठिन समय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की हर संभव मदद की।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी वजह से आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से गैस की किल्लत दूर करने और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।कार्यक्रम के दौरान शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल, मुन्नी सिंह पटेल, कुंदन गुप्ता, रमेश पांडेय, नेसार शाह, साबिर राईन, जितेंद्र गुप्ता, फिरोज अहमद, कन्हैया मोदनवाल और रमेश यादव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
