धानापुर (चंदौली) :: स्थानीय क्षेत्र के पगही ग्राम स्थित रामवंति एकेडमी में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ राजाराम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव और जवाहिर सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने एकल एवं समूह नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक और नृत्य के जरिए समाज को महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।

इनमें पर्यावरण संरक्षण, हिंदू-मुस्लिम एकता, देशभक्ति तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे विषय प्रमुख रहे।मुख्य अतिथि मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।विद्यालय के प्रबंधक रामआश्रय यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें मृत्युंजय यादव, मोहित यादव, महातिम कवि, रामजन्म यादव, संतोष मौर्य, मोहन मौर्य, मोती प्रजापति, महेंद्र यादव, दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, मुकेश दुबे, विनोद यादव, मंगल कवि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *