चंदौली। जनपद के चन्दौली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बलुआ पुलिस ने 1.922 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बलुआ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

ऐसे हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 19 मार्च 2026 की रात लगभग 1 बजे ग्राम सराय तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.922 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निलेश जोगेंद्र मिश्रा (उम्र 22 वर्ष) निवासी गोरेगांव ईस्ट, मुंबई के रूप में हुई है। वहीं एक नाबालिग को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र से गांजा लाकर चंदौली में बेचता था और मुनाफे को आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *