Oplus_131072

चंदौली ब्यूरो :: मुगलसराय के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान कसाब महाल निवासी 18 वर्षीय जाहिद, पुत्र स्वर्गीय जिलानी शाह के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अनिल कुमार पांडेय और आलू मिल चौकी इंचार्ज अनिल यादव भी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ईद के त्योहार के बीच बीते दो दिनों में डूबने की यह तीसरी घटना है, जिससे लोगों में भय और दुख का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *