रंग पिचकारी से सजी बाजारें
दुलहीपुर :–होली व रंगोत्सव का पर्व अब सर पर चढ़कर बोल रहा है महंगाई। बाजारें गुलजार हो गई, बाजारों में रंग व गुलाल, अबीर , तथा रंग बिरंगी होली की टोपियां व पिचकारियों से पूरी बाजार सज गयी है।

ग्रामीण लोग विभिन्न प्रकार के चिप्स व खाद्य सामग्रियों की खरीदारी जमकर कर रहे। होली पर्व पर खोवा, पनीर, तथा कटहल जैसी सब्जियों के भाव आसमान पर चढ़कर बोल रहे है। खोवा तीन सौ सत्तर तो वही पनीर चार सौ व कटहल सौ से अस्सी रुपए प्रति किलो तो परवर दो सौ से डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इतना ही नहीं मीठ, मछली, तथा मुर्गों के भाव में भी बेतहाशा वृद्धि हो गयी। जिससे इस कमर तोड़ महंगाई में लोग होली का पर्व रस्म अदायगी में जुटे हुए हैं। पर्व को शांति एवं कुशल पूर्वक मनाने हेतु बाजार चौराहे व कस्बों में पुलिस व पी0ए0सी0 की दुरुस्त चुस्त व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *