चंदौली : युवा भारतीय मंच के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय शहर में स्थित कोलंबिया जिम में 1857 की क्रांति के अग्रणी भूमिका निभाने वाले देश के वीर सपूत मंगल पांडेजी के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम युवा भारतीय मंच के संरक्षक सुनील यादव देवता व कोलंबिया जिम के डायरेक्टर नागेंद्र मौर्या ने वीर मंगल पांडेजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके ऐतिहासिक कार्य को याद किया। तत्पश्चात युवा भारतीय मंच के अध्यक्ष प्रताप नारायण चौबे व महासचिव कुमार नंदजी ने संयुक्त रूप से संचालन करते हुए देश की आजादी की नींव रखने वाले वीर मंगल पांडेजी के जीवन से जुड़े तथ्यों को बताया एवं युवाओं को उनके द्वारा देश के प्रति दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।तत्पश्चात संस्था के अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए,
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित यादव ,सदस्य विवेक यादव,आकाश यादव, विष्णु यादव, विंध्याचल यादव,समीर कुमार राजकुमार,शेरा, दिलीप यादव, मनोज यादव, नवीन यादव,राहिल इत्यादि लोग उपस्थित रहे|