मिर्जापुर ब्यूरो :: मिर्जापुर भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित, भीषण ठंड में मिली राहत।
कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष अभिनव दीक्षित के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
एके बिंदुसार की खास रिपोर्ट।
मिर्जापुर। जनपद के रहपुरिया घाट, नरायनपुर में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) मिर्जापुर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल द्वारा एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कड़ाके की ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया।
इस सेवा कार्य में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. द्विवेदी ने इस दौरान कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और पत्रकारों का दायित्व न केवल खबरें दिखाना है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है।
जिला अध्यक्ष अभिनव दीक्षित के नेतृत्व में आयोजन–
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल मिर्जापुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष अभिनव दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभिनव दीक्षित ने बताया कि यूनियन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना है।
उद्देश्य: कड़ाके की ठंड में गरीबों और असहायों की सहायता करना।
समारोह के अंत में कंबल पाकर स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने फाउंडेशन के इस नेक कार्य की सराहना की। इस