थाना अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर चालक समेत दो आरोपी हिरासत में, आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मुकदमा

चंदौली ब्यूरो :: 13 अप्रैल 2026: जनपद चंदौली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने टैंकर का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के एक टैंकर से जुड़ा है, जिसमें चालक और उसके सहयोगी द्वारा टैंकर संख्या WB11C5594 का लॉक तोड़कर अवैध रूप से डीजल निकाला जा रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटनास्थल से टैंकर, डीजल और तेल कटिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए।

आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 219/2026 के तहत धारा 305(b), 334(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • शोएब अहमद (36 वर्ष) – टैंकर चालक, निवासी ग्राम रेमा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
  • प्रद्दुम (23 वर्ष) – सहयोगी, निवासी ग्राम रेमा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली

गिरफ्तार का विवरण

  • दिनांक: 11 अप्रैल 2026
  • समय: शाम 6:00 बजे
  • स्थान: थाना अलीनगर क्षेत्र, चंदौली

बरामदगी का विवरण

  • टैंकर संख्या WB11C5594
  • प्लास्टिक की बाल्टी (करीब 08 लीटर डीजल सहित)
  • 03 मीटर प्लास्टिक पाइप
  • एक प्लास

इस कार्रवाई में थाना अलीनगर पुलिस टीम के साथ आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे, जिनके संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *