प्राधिकरण चंदौली सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर में जनपद चन्दौली के कुल 37 किशोर बंदी है। सचिव महोदया द्वारा किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछने पर किशोर बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। पूर्ण कालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह के पाकशाला का निरीक्षण किया गया एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास योजना का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान किशोर बंदियों से मिले पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान देने के लिए निर्देशित किया सचिव महोदया ने किशोरों को पढ़ने के लिए जागरूक किया। उन्होने प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर बंदी के अभिभावक द्वारा निशुल्क अधिवक्ता की मांग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से किया जा सकता है। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि दोपहर तथा शाम का भोजन मीनू के अनुसार दिया जायेगा। इसी क्रम में सचिव महोदया द्वारा राजकीय बाल गृह (शिशु) / राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण ग्राम बिछिया कला पोस्ट व जनपद चन्दौली का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 16 बच्चे आवसित है जिनमें 09 बालक तथा 07 बालिका आवासित प्रबंधक, श्री अरविन्द को निर्देशित किया गया कि बच्चों के समुचित देख – रेख पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *