नौगढ़ थाना पुलिस ने कौवाघाट पुल के पास दबोचा, बिहार से लाकर मधुपुर क्षेत्र में करते थे सप्लाई

📍 चन्दौली | 13 अप्रैल 2026

जनपद चन्दौली में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नौगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कौवाघाट पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैसे करते थे तस्करी? (पूछताछ में खुलासा)

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे बिहार के पहाड़ी इलाकों से सस्ते दाम पर गांजा खरीदते थे और उसे चन्दौली के मधुपुर व आसपास के गांवों में महंगे दाम पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे l

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौगढ़ में मुकदमा संख्या 37/26 के तहत धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
• पप्पू यादव (उम्र 24 वर्ष), निवासी सेमरा, थाना चैनपुर, भभुआ (बिहार)
• शौकत सिंह (उम्र 23 वर्ष), निवासी सेमरा, थाना चैनपुर, भभुआ (बिहार

📦 बरामदगी का विवरण
• 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा
• एक मोटरसाइकिल

चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *