मुगलसराय/चंदौली :: जनपद चन्दौली के मुगलसराय क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां स्कूल पढ़ने गए तीन नाबालिग बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कंकड़हिया नईबस्ती निवासी नवाब अली ने थाना मुगलसराय में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी और उनके रिश्तेदार के दो अन्य नाबालिग बच्चे 13 अप्रैल को सेंट डेवियर स्कूल, बेचूपुर (सर्कस रोड) पढ़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुगलसराय पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 169/26 धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।
- आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
- इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का भी तेजी से संग्रह किया जा रहा है
- संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है
जल्द खुलासा करने का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही घटना में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।अगर किसी को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
