चंदौली ब्यूरो :: चंदौली जनपद को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी को जिले की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वह में एडीसीपी के पद पर तैनात थे और अपनी कार्यशैली से अच्छी पहचान बना चुके हैं।
वहीं, वर्तमान एसपी का तबादला कर दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पिछले करीब छह महीनों से चंदौली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। जिले में लगातार हुई हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया था।
खास तौर पर अक्टूबर 2025 में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या का अब तक खुलासा न हो पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस मामले को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमलावर रहा है।
ऐसे में नए एसपी आकाश पटेल के सामने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना और लंबित मामलों का जल्द खुलासा करना बड़ी जिम्मेदारी होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी कार्यशैली से जिले में कितना बदलाव ला पाते हैं।