चन्दौली | जनपद चन्दौली के थाना चकरघट्टा पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 गोवंश (गाय) को बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के निर्देशन में थाना चकरघट्टा पुलिस टीम सक्रिय थी।

इसी क्रम में 29 मार्च 2026 की रात लगभग 11:55 बजे थाना प्रभारी संतोष कुमार अपनी टीम के साथ ग्राम टिकुरिया के पास कर्मनाशा नदी किनारे पहुंचे। यहां जंगल के रास्ते पैदल गोवंश को बिहार के भभुआ क्षेत्र में वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 8 गोवंश को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा बोलारक यादव (27 वर्ष) पुत्र रामसागर यादव, निवासी ग्राम पडहवा, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से सस्ते दाम पर गोवंश खरीदकर उन्हें इकट्ठा करता था और फिर जंगल के रास्ते पैदल बिहार ले जाकर वध के लिए बेचता था।

इस मामले में थाना चकरघट्टा में मु0अ0सं0 11/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • 08 गोवंश (गाय)

गिरफ्तारी का समय व स्थान

  • तारीख: 29 मार्च 2026
  • समय: रात 11:55 बजे
  • स्थान: ग्राम टिकुरिया, कर्मनाशा नदी किनारा, थाना चकरघट्टा, चन्दौली

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष कुमार के साथ उपनिरीक्षक लालबहादुर, उपनिरीक्षक शिवसागर द्विवेदी, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह यादव, संजय साहू और सुरेन्द्र प्रताप यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *