वाराणसी :: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा स्थित एक पोखरे में व्यक्ति के डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाने के इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों को बुलाकर पोखरे में तलाश अभियान शुरू करा दिया है। प्रारंभिक जांच में जिस व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई जा रही थी, वह अपने घर पर सुरक्षित मिला।
हालांकि, किसी अन्य व्यक्ति के डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और मामले की गहन छानबीन जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में कोई व्यक्ति पोखरे में डूबा है या नहीं।
घटना की सूचना फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पोखरे के पास पहुंच गए, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।