ब्लॉक नारायनपुर। अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद जब ग्रामीणों की सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ और अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, तब युवा भारतीय मंच ने ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए पहल की।
मंच के संरक्षक सुनील कुमार यादव देवता जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप नारायण चौबे जी के प्रयास से नारायनपुर ब्लॉक के आराजी लिझरी में सड़क पर पहाड़ी मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू कराया गया। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा भारतीय मंच ने आगे बढ़कर ग्रामीणों की आवाज को जमीन पर उतारने का काम किया।
ग्रामीणों ने मंच के पदाधिकारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़क का स्थायी समाधान भी कराया जाएगा।