चंदौली ब्यूरो:: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को चन्दौली जिले में रक्तवीर संगठन ने एस.एस. हॉस्पिटल में रक्तदान का आयोजन किया। संगठन के प्रमुख बी.डी. यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके व केक काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया। उक्त अवसर पर 26 यूनिट रक्तदान किया गया और सपा अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही एस.एस. हॉस्पिटल में बीमारों व जरूरतमंदों को फल व मिठाई का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में बी. डी. यादव, विवेक, जय कुमार, अशोक यादव, महेंद्र माही, एड. अमित यादव, चंद्रशेखर यादव, चकरू यादव, रोहित मौर्य, विवेक जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनिल खरवार, सतीश मौर्य, नीरज, अमित, रामेश्वर, अजीत, अमरेंद्र, वीरेंद्र, रितेश भोले, चंदन, रामप्रकाश, नितीश आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।