चंदौली ब्यूरो :: दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय के मेधावी छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में एक बार पुनः सफलता का झण्डा लहराते हुए विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया हैं । 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय ने चंदौली जिले में अपना वर्चस्व बनाये रखा । 98.80 फीसदी अंकों के साथ आरव राय ने विद्यालय व जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया । वहीं आशीष मौर्या ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किये एवं स्वास्तिका सिंह ,अर्नव वर्मा, अविराज आनंद ने 97.60 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया । कुल 26 बच्चे 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाए है और कुल 71 छात्र और छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और 190 बच्चों ने 70% से अधिक अंक अर्जित किए । इसके साथ ही विद्यालय के होनहार कुल 212 बच्चों ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। स्कूल के प्रतिभावान 13 विद्यार्थियों ने ए आई और डेटा साइंस विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए।

परीक्षा परिणाम के सुअवसर पर विद्यालय के निदेशिका श्रीमती श्वेता कानूडिया जी ने कहा – कि यह शानदार परीक्षा परिणाम हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र न केवल उत्कृष्ट अंक ला रहे हैं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत नींव भी तैयार कर रहे हैं। हम सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हैं कि वे अपने सपनों को ऊँचाइयों तक ले जाएँ और समाज के लिए प्रेरणा बनें।

प्रधानाचार्या श्रीमती सौमिता चटर्जी जी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा – कि आज हमारे विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि सपनों को सच करने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक होता है। यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि हर छात्र की दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और सीखने के प्रति समर्पण की कहानी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में न केवल अपनी पहचान बनाएंगे, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सफलता के इस सुनहरे अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी श्री यदुराज कानूडिया जी और एडिशनल डायरेक्टर श्रीमती श्रुति अग्रवाल तथा उप – प्रधानाचार्य श्री राम प्रताप सिंह ने 10 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किए। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक व डीन यू.बी.रॉय, को-ऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, एकेडमिक हेड साधना सिंह तथा पैरेलल करिकुलम हेड श्रीमती गुंजन सिंह , मनीष पांडेय सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *