सकलडीहा-381 | अमिलाई, चंदौली | 14 सितंबर 2026

अमिलाई गांव में सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने की आवश्यकता है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में सिद्धार्थ प्राण बाहु, शेरु निगम, प्रिंस राज, अजय कुमार, विजय कुमार और गामा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों को उचित मंच पर उठाने और लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही।

बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में संगठन को लेकर उत्साह देखने को मिला।