लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का नाम ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिली है। यह एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और भविष्य में देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित होने जा रहा है।

मंत्रिपरिषद की ओर से एयरपोर्ट का नाम ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।