चन्दौली खंडवारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह कैलाशी के साथ विजेता खिलाड़ी चहनियां। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के बैडमिंटन सभागार में बीते शुक्रवार को आयोजित जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खंडवारी इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों ने परचम लहराते हुए चैंपियन बने। कॉलेज के खिलाड़ियों के चैंपियन बनने पर शिक्षकों ने ख़ुशी जताया है। खंडवारी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह कैलाशी ने बताया कि कॉलेज के बैडमिंटन कोच मो लकी व टीम मैनेजर दिलीप यादव के कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों बालिका सब जूनियर वर्ग में शाहीन, जूनियर वर्ग में जैना शेख व सोनाली तिवारी, सीनियर वर्ग में रूचि शर्मा, सानिया व पुनिता यादव, बालक वर्ग सब जूनियर वर्ग में शाकिब हासमी, शिवम कुमार, लक्ष्य पाण्डेय व अथर्व पाण्डेय, जूनियर वर्ग में साबिर व शिवम खरवार, सीनियर वर्ग में कृष्णा रस्तोगी व मनीष यादव अपने अपने वर्ग में विजेता बने। ये विजेता खिलाडी आगामी 10 सितम्बर को गाज़ीपुर में होने वाली मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ सिंह ने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार गौरवान्वित है।