जनपद चंदौली के संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष। भारतीय कुश्ती संघ चुनाव में संजय सिंह के पैनल ने 15 पदों में 13 मत हासिल करके जीत दर्ज की।

बृजभूषण शरण सिंह के विश्वास पात्र जो चंदौली निवासी हैं संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह के पक्ष में 40 वोट पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को केवल मात्र 7 वोट है मिल पाए। इस परिणाम के आते हैं ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने इसका विरोध करते हुए कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी व भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय से कुछ दूरी पर हटकर बजरंग पूनिया,साक्षी मलिक तथा विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसका विरोध जताया एवं टेबल पर अपने जूते रहकर साक्षी ने अपने संन्यास के घोषणा भी कर दी।

संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया तो साक्षी ने यह कहते हुए की मैं कुश्ती छोड़ती हूं बोलकर अपना विरोध जताई व आगे उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ओलंपिक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से अनुरोध किया था कि बृजभूषण से जुड़े किसी व्यक्ति को चुनाव लड़ने से रोका जाए परंतु ऐसा नहीं हुआ।

 संजय सिंह ने कहा की हम राजनीति का राजनीति से व कुश्ती का कुश्ती से जवाब देंगे। आने वाले दिनों में कुश्ती के दशा और दिशा और अच्छी होंगी एवं पहलवानों को के साथ हमेशा न्याय होगा। भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय में उत्सव का माहौल था और बृजभूषण सिंह के समर्थक जीत के नारे लगा रहे थे भारतीय कुश्ती संघ के कार्यालय भाजपा सांसद बृजभूषण के बंगले में है और वहां “संजय भैया क्या लेकर चले, बृजभूषण के खड़ाऊ लेकर चले” इत्यादि जैसे नारे लग रहे थे।

गौरतलब है की भारतीय कुश्ती संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह अपने प्रत्येक जन्मदिन पर 12 महिला खिलाड़ियों को गोद लेकर उनके ट्रेनिंग, डाइट की व्यवस्था पूरा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *