चंदौली ब्यूरो :: लगातार बारिश के बीच चंद्रप्रभा बांध से चंद्रप्रभा नदी में तथा अहरौरा बांध से गड़ई नदी में पानी छोड़े जाने के बाद चंदौली जनपद के कई गाँवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अचानक बढ़े जलस्तर से बबुरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पाल बस्ती, चुरमुली, भटपुरवा, गुमा और त्रिभुवनापुर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है और खेतों में खड़ी फसलें डूबकर बर्बाद हो रही हैं।स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। खेतों का निरीक्षण कर उन्होंने किसानों की क्षति पर चिंता जताई और कहा कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री व मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाएगा।

तीज पर्व के अवसर पर उन्होंने व्रती महिलाओं को फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “संकट की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. शम्भूनाथ गोंड, अंशुमान सिंह, गोलू मिश्रा,धन्नू केशरी, भोला साहनी, रामजनम साहनी,प्रदीप पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, महेश बियार, सूरज पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed