चंदौली ब्यूरो :: मुगलसराय भारतीय पसमांदा समाज ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर समीम राइन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अंसारी ने मुगलसराय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में की।प्रोफेसर समीम राइन लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से समाज के कार्यकर्ताओं और बौद्धिक वर्ग में उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि पसमांदा समाज अब अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संगठित रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि समाज का उद्देश्य विधान परिषद तक हर वर्ग की आवाज पहुँचाना और लोकतंत्र में समान भागीदारी सुनिश्चित करना है।अपनी नियुक्ति पर प्रोफेसर समीम राइन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि वे पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अभियान चलाएंगे। संगठन का लक्ष्य 5000 से अधिक नए मतदाता जोड़कर समाज की आवाज और प्रभाव को मजबूत करना है।
 
                        