दुलहीपुर: सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा में एनसीसी शूटिंग रेंज का उद्घाटन ,सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा में नवनिर्मित एनसीसी शूटिंग रेंज का भव्य उद्घाटन गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल से सम्मानित) की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ – कार्यक्रम मुख्य अतिथि के स्वागत से शुरू हुआ। कैंपस स्टोर के पास अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट के जरिए मुख्य अतिथि को शूटिंग रेंज तक ले जाया, जहां अनुशासन का शानदार प्रदर्शन हुआ।

उद्घाटन और गतिविधियां-रिबन कटिंग से शूटिंग रेंज का उद्घाटन हुआ। कैडेट्स को एनसीसी कैप वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। स्कूल के क्वायर ग्रुप ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

शूटिंग प्रदर्शन– मुख्य अतिथि ने प्रथम शूट कर रेंज का शुभारंभ किया। कैडेट्स ने स्टैंडिंग, नीलिंग और लाइंग पोजीशन में फायरिंग अभ्यास किया। अवरोध क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें कैडेट्स ने शारीरिक क्षमता और कौशल दिखाया।

अतिथियों के संबोधन – प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज ने कहा कि यह रेंज विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा को मजबूत करेगी। कर्नल अमर सिंह ने बताया कि एनसीसी चरित्र निर्माण की पाठशाला है, जहां अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे बड़ी पूंजी हैं।समापन और उपस्थिति– समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हुआ। अतिथियों ने स्कूल परिवार को बधाई दी। संचालन तरनदीप सिंह बग्गा ने किया। उपस्थित रहे: अध्यक्ष श्री दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्री श्याम सुंदर बजाज, निदेशक श्री गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर श्री आशीष सक्सेना, प्राचार्य श्री बिनोद कुमार दास, प्रशासनिक प्रमुख श्री अमित श्रीवास्तव और छात्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed