चन्दौली ब्यूरो :: 25 फरवरी 2026:: होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली चन्दौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।
इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 03:50 बजे क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र मौर्य के पर्यवेक्षण में कोतवाली चन्दौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक (RJ11GB4050) को मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर रोक लिया।
प्याज की बोरियों के नीचे छिपी थी शराब
सूचना मिली थी कि ट्रक में ऊपर से सड़ी-गली प्याज की बोरियां लदी हैं, जबकि नीचे अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लोड कर बिहार के पटना में होली के अवसर पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त
- मुबारक खां (27 वर्ष), निवासी सिलावटी, थाना धौज, जिला कादिराबाद, हरियाणा
- चुन्ना (29 वर्ष), निवासी सिलावटी, थाना धौज, जिला कादिराबाद, हरियाणा
दोनों के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
- एक 12 चक्का ट्रक RJ11GB4050
- 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
कार्रवाई में शामिल टीम
कोतवाली चन्दौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम के निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं हेड कांस्टेबल सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
