📰 

Bharat Times Today News

📍चन्दौली | दिनांक: 26 फरवरी 2026

चन्दौली। जनपद में हुई छिनैती की घटना का सफल और त्वरित अनावरण करने वाले थाना मुगलसराय के हे0का0 सुरेन्द्र कुमार को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना मुगलसराय पुलिस ने 16 फरवरी 2026 की शाम लगभग 8 बजे जीटीआर ब्रिज के पास हुई छिनैती की घटना का सफल अनावरण किया।

उक्त घटना में थाना धानापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से छीना गया सामान शत-प्रतिशत बरामद किया गया। इस पूरे प्रकरण में चौकी रेलवे कॉलोनी, थाना मुगलसराय पर नियुक्त हे0का0 सुरेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

26 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने सुरेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में भी कर्तव्यों का इसी प्रकार निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *