चन्दौली, 02 मार्च 2026 :

चंदौली ब्यूरो :: जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही थी।

🔹 पहली कार्रवाई: झरियावा जंगल से 2 गिरफ्तार

01 मार्च 2026 को शाम 6:20 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम झरियावा के समीप जंगल क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. रमेश चेरो (35 वर्ष), निवासी ग्राम गंगापुर

2. मुन्नू खरवार (45 वर्ष), निवासी ग्राम झरियावा

दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 05/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम: • उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी,• का0 प्रमोद

🔹 दूसरी कार्रवाई: पडहवा गांव से 1 गिरफ्तार

उसी दिन शाम 7:10 बजे ग्राम पडहवा के पास पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

• बलराम यादव (31 वर्ष), निवासी ग्राम पडहवा

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 06/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम करने वाली टिम में : • उ0नि0 लालबहादुर,• हे0का0 अजय कुमार यादव

चकरघट्टा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *